टेस्ट मैचों में पिछले कुछ समय में घरेलू टीमें अपने अनुसार पिच बनाकर 2-3 दोनों में टेस्ट मैच जीत लेती है। इसपर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। भारत में जब मैचों होती है तो पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है वहीं जब इंग्लैंड में मैच होता है तो तेज गेंदबाजो के लिए मदद रहती है। टेस्ट मैचों में इस प्रकार के पिच को लेकर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
भज्जी ने पिच में बदलाव की मांग की

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने टेस्ट मैचों के पिच में बदलाव की मांग की है। भज्जी के अनुसार पिच ऐसी होने चाहिए, जहाँ मैच 4-5 दिन तक चले और समाने वाली टीम को भी जीतने का मौका मिले। आजतक के प्रोग्राम में भज्जी ने कहा
“हमें यह तय करना पड़ेगा कि हम अच्छे पिच पर खेले ताकि मैच चौथे और पांचवे दिन तक जाये। जहाँ सभी को प्रदर्शन करने का मौका मिले। पिचें ऐसी हो जिसमें तेज गेंदबाजों के साथ ही स्पिनरों के लिए भी मदद हो।”
चौथे और पांचवे दिन खेलने से होगा अनुभव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने कई मैचों में लड़ाई कि लेकिन सिर्फ एक मैच जीतने में ही सफल रही। 5 मैचों में 3 बार ऐसे मौके आए जब भारतीय टीम मैच के चौथे और पांचवे दिन रन नहीं बना पाई और उसे हार मिली। इसके बारे में बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा
“भारत में टेस्ट मैच जल्दी खत्म हो जाते हैं। खिलाड़ियों को चौथे और पांचवें दिन की पिच पर बल्लेबाजी करने का अनुभव नहीं है और यही वजह है की इंग्लैंड में हार मिली। इस भारतीय टीम को पता ही नहीं है कि टेस्ट मैच के अंतिम दो दिनों में कैसे बल्लेबाजी करते हैं।”
काफी हद तक सही है भज्जी की बात
भारतीय टीम जब भी अपने घर में खेलती है, मैच 3-4 दिन में ही खत्म हो जाती है। सामने वाली टीम कई बार पारी से भी हार जाती है। यही वजह है कि भारत को इंग्लैंड में अंतिम पारी में बल्लेबाजी करने में परेशानी हुई है।
The post हरभजन सिंह ने बताया क्यों इंग्लैंड में नजदीक पहुंच भारत ने गंवाए 2 टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.