इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी लांस क्लूजनर को लगता है कि हार्दिक पांड्या भविष्य में बेन स्टोक्स के करीब पहुंच सकते हैं लेकिन इसके लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट को लगभग दो साल के लिए उनके साथ ;धैर्य रखना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी ने बुधवार को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया के मौजूदा ऑलराउंडर में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स सबसे टॉप पर हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं जो आये और चले गये लेकिन निश्चित रूप से भारत के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी को इस स्तर पर एक या दो साल दो तो वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक बन सकता है।
एशिया कप में भारतीय टीम को लगे ये तीन बड़े झटके, हार्दिक के बाद अब ये खिलाड़ी हुए बाहर
साउथ अफ्रीका का ये आॅलराउंडर खिलाड़ी इस समय दिल्ली में आया हुआ है। लांस क्लूजनर विजय हजारे ट्राफी के लिए दिल्ली की टीम के सहायक कोच हैं। साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि, ; मुझे लगता है कि हमें तुलना करते हुए सतर्क रहना चाहिए। हर कोई हार्दिक की तुलना महान खिलाड़ी कपिल देव से करना चाहता है। इसमें कोई शक नहीं हार्दिक को कुछ चीजें सीखने की जरूरत है। अगर उन्होंने अपनी कमजोरियों पर काबू पा लिया तो वो अगले दो वर्ष में पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।
Big Boss 12 : श्रीसंथ ने मैच फिक्सिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, 'बिग बॉस 12' में बताई ये भावुक बात
साउथ अफ्रीका के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। लांस क्लूजनर ने साउथ अफ्रीका के लिए 171 वनडे मैच खेले है और इस दौरान इस दिग्गज खिलाड़ी ने 3576 रन बनाए है।
IndvPak : हाईवोल्टेज मैच में केदार जाधव ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामलें में बने पहले भारतीय गेंदबाज