Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिटायर होने के 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट सकता है श्रीलंका का यह दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। एक बार की वर्ल्ड कप विजेता और 2 बार का वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका दुबई में चल रहे एशिया कप के पहले ही दौर से बाहर हो गई। टीम की यह हालत संगकारा, जयवर्धने, दिलशान और मुरलीधरन जैसे खिलाडियों के सन्यास लेने के बाद से ही बनी हुई है। हालाँकि अब टीम के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास छोड़कर मैदान पर वापसी के संकेत दिए है।

श्रीलंका टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने की योजना बना रहे है। गौरतलब है कि दिलशान ने 2 साल पहले 2016 में क्रिकेट से सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और उस समय उनके संन्यास लेने के कारणों का खुलासा भी नहीं किया गया था। दिलशान का एक शॉट 'दिलस्कूप' बहुत ही फेमस था। लेकिन अब आ रही ख़बरों के अनुसार 42 वर्षीय दिलशान क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते है।

चूँकि अभी श्रीलंका की टीम मैदान पर जीतने के लिए संघर्ष कर रही है, दिलशान एक रेडियो चैनल पर बात करते हुए कहा कि वे 2019 के वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्हें जल्दी संन्यास लेना पड़ा।

गौरतलब है कि एशिया कप में पहले मैच में श्रीलंका को बांग्लादेश के हाथों 137 रन और इसके बाद अफग़ानिस्तान से 91 रन से हार का सामना करना पड़ा था और इसी के साथ श्रीलंका हांगकांग जैसी कमजोर टीम से भी पहले एशिया कप से बाहर हो गई थी।



Herald