बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम फिर से मजबूत बनने की कोशिश में जुटी है. स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया टीम बेहद कमजोर नज़र आ रही है. इसे दूर करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक नया मॉडल पेश करते हुए टीम में दो उप कप्तान चुने हैं.
जोश हेज़लवुड और मिशेल मार्श संयुक्त उपकप्तान

ऑस्ट्रेलिया टीम को पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस दौरान टीम की कप्तानी जहां टिम पेन के हाथों में होगी तो वहीं जोश हेज़लवुड और मिशेल मार्श को उप कप्तान बनाया गया है. ऐसा पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने दो उपकप्तान बनाए.
इन दोनों खिलाड़ियों को उपकप्तान के लिए मतदान के आधार पर चुना गया. मतदान टीम के खिलाड़ियों ने किए थे. अंतिम फैसला चयन पैनल और कोच जस्टिन लैंगर और चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स द्वारा लिया गया.
ट्रेवर हॉन्स ने पहली बार चुने गए दो उपकप्तान के बारे में बताते हुए कहा ‘‘हमें विश्वास है कि नेतृत्व के इस मॉडल से कप्तान को सर्वश्रेष्ठ मदद मिलेगी. यह एक सफल मॉडल है जिसे दुनिया भर के खेलों में उपयोग किया जाता है.”
उन्होंने कहा ”जोश और मिशेल शानदार नेतृत्व प्रतिभा दिखाते हैं. हम उनके पैशन और उर्जा से काफी प्रभावित हुए.”

इस बारे में मिशेल मार्श ने कहा ”पिछले 12 महीने में मैं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए एक नेतृत्व के रूप में उभरा हूं. इससे मैंने अपने बारे और नेतृत्व के बारे में काफी कुछ सीखा. उम्मीद है कि मैं ये समझने में सक्षम हो पाऊंगा कि युवा लड़के किस तरह से गुजर रहे हैं. साथ ही एक ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर का होना क्या है और हम कहां पर आगे बढ़ने के लिए खड़े हैं”
इसी वर्ष दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग की घटना हुई थी. जिसके बाद मौजूदा कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक वर्ष का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंध लगा दिया गया था. साथ ही बॉल टेम्परिंग करते हुए कैमरे में कैद होने वाले कैमरून बैनक्राफ्ट 9 महीने के लिए बैन हुए.
The post ऑस्ट्रेलिया टीम में पहली बार दो खिलाड़ियों को बनाया गया उप कप्तान, ये हैं वो 2 स्टार खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.