Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय ड्रेसिंग रूम में मौजूद इन 2 खिलाड़ियों पर लग रहे हैं अवैध सम्बन्धो के आरोप

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर के अफेयर की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट की अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के बीच पिछले दो सालों से अफेयर चल रहा है।

यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय टीम के किसी खिलाड़ी या कोच पर ऐसे आरोप लगे हो। इससे पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ी पर ऐसे आरोप लग चुके हैं। हाल ही में टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर ही ऐसे आरोप लगे थे।

पत्नी ने ही शमी पर लगाया था आरोप

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने ही शमी पर गैर औरतों से सम्बन्ध के आरोप लगाये थे। एक टीवी इंटरव्यू में हसीन जहां ने कहा था कि शमी ने लगातार उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। शमी के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहम्मद शमी कई महिलाओं के साथ गंदी और अश्लील बातचीत भी करते हैं। इसके सबूत के तौर पर हसीन जहां ने कई फेसबुक और वॉट्सऐप मैसेजेस के स्क्रीन शॉट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

शमी ने किया था इंकार

हालाँकि मोहम्मद शमी ने लगातार इन आरोपों से इंकार करते रहे हैं। शमी का कहना था कि यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है। हसीन उनका करियर बर्बाद करना चाहती है।

इसके बाद खबरें आयीं थी कि शमी को आईपीएल से भी बाहर किया जा सकता है पर ऐसा नहीं हुआ। शमी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए मैच भी खेले।

एक ही ड्रेसिंग रूम में शमी और शास्त्री

मजेदार बात यह है कि मोहम्मद शमी और रवि शास्त्री दोनों एक ही ड्रेसिंग रूम में हैं। पहले शमी पर एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर के आरोप लगे और अब कोच रवि शास्त्री को लेकर अफेयर की खबरें आ रही है। हालाँकि कौर ने इसे लेकर सफाई दी है पर देखने वाली बात है सच्चाई कब तक बाहर आती है।

The post भारतीय ड्रेसिंग रूम में मौजूद इन 2 खिलाड़ियों पर लग रहे हैं अवैध सम्बन्धो के आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.