Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ज़िम्बाब्वे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, 2 साल बाद दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले वनडे और टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की घोषणा हो गई है। दोनों ही टीमें के बीच 30 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है वहीं 9 अक्टूबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज में मैचों अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को टीम में जगह मिली है।

दो साल बाद वापसी कर रहे हैं स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपना अंतिम वनडे मैच अक्टूबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद वह लगातर चोट की वजह से टीम से बाहर रहे थे। इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम के बाद लेग स्पिनर इमरान ताहिर की भी टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा वारियर्स के बल्लेबाज क्रिस्टियन जोंकर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

युवा खिलाड़ियों को देना चाहते हैं मौका

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चयनसमिति के सदस्य लिंडा जोंदी ने बताया कि 2019 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए क्रिस्टियन जोंकर को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही खाया जोंडो की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक और मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड मिलर को वनडे मैचों में आराम दिया गया है। वहीं टी-20 मैचों में दोनों खिलाड़ी खेलते हुए नजर आयेंगे।

खाया जोंड़ो ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ए के लिए भारत दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली थी।

वनडे टीम: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, रीज़ा हेन्ड्रिक्स, इमरान ताहिर, क्रिस्टियन जोन्कर, हेनरिक क्लासन, केशव महाराज, एडेन मार्क्राम, वियन मुलडर, लुंगी नगीदी, एंडिल फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन, खाया जोंडो

टी-20 टीम: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), गिहाहन क्लॉएट, जूनियर डाला, क्विंटन डीकॉक, जेपी डुमिनी, रॉबी फ्राइलिन, इमरान ताहिर, क्रिस्टियन जोंकर, हेनरिक क्लेसन, डेविड मिलर, लुंगिसानी नगीदी, डेन पैटरसन, एंडिल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, रैसी वैन डेर डसन

The post ज़िम्बाब्वे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, 2 साल बाद दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.