Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आज होगी भारतीय टीम की घोषणा, ये 2 अनुभवी खिलाड़ी हो सकते है बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों एशिया कप में खेल रही है। कल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत सुपर फॉर चरण के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ खेला था जो मैच टाई रहा था। अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक गेंद शेष रहते 252 रनों पर आलआउट हो गई। हालाँकि इस मैच का नतीजा भारतीय टीम को प्रभावित नहीं करेगा क्योंकि भारत पहले ही फाइनल में पहुँच चुका है।

भारतीय टीम को एशिया कप के ठीक बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जायेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में 1-4 से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।

हालाँकि भारतीय टीम के लिए घरेलु सीजन काफी अच्छा रहा है। भारत पिछले कुछ समय में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दे चुका है। भारतीय टीम ने घर पर अपना आखिरी टेस्ट मैच कुछ महीने पहले बेंगलुरु में खेला था और ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम की बात करें तो चोट के कारण रविचंद्रन आश्विन और इशांत शर्मा इस सीरीज से बाहर हो सकते है। दोनों को इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी। इसके अलावा टीम के विराट कोहली की वापसी होना तय है जिसे एशिया कप के लिए आराम दिया गया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 4 अक्टूबर से राजकोट में खेला जाएगा।



Herald