भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवे टेस्ट मैच से पहले टाइम्स ऑफ़ इंडिया को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बयान दिया है.
जिसमे सौरव गांगुली ने कई रोचक बातें कही है. साथ में उन्होंने हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग भी की है.
शीर्ष क्रम में पृथ्वी को मिले मौका

सौरव गांगुली ने पांचवे टेस्ट से पहले अपने बयान में कहा, “ओवल एक अलग पिच है, इस पिच में बहुत उछाल होता है, लेकिन विराट के लिए यह आकलन करना महत्वपूर्ण है कि इस पिच में कितना रफ बन सकता है.
विराट को अपनी टीम के बल्लेबाजी क्रम को देखने की जरूरत है. उन्हें शीर्ष क्रम में पर बदलाव करने की जरुरत है और पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जरुरत है.
पृथ्वी एक युवा खिलाड़ी है और फॉर्म में भी है. उसका इंडिया ए की टीम के साथ इंग्लैंड दौरा अच्छा रहा था. केएल राहुल और शिखर धवन दोनों बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं, इसलिए पृथ्वी को शीर्ष क्रम में लाना बुरा विचार नहीं होगा.
हार्दिक की जगह हनुमा विहारी को भी मिले मौका

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा, “मैं पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के हमेशा पक्ष में रहा हूं और भारतीय गेंदबाजी एक यूनिट के तौर पर इस सीरीज में लाजवाब रही है.
हालांकि, विराट इस टेस्ट मैच में चार गेंदबाजों के विकल्प के बारे में सोच सकते है. टीम की गेंदबाजी इन परिस्थतियों में अच्छा कर रही है, इसलिए चार गेंदबाजो से भी काम चलाया जा सकता है.
विश्व क्रिकेट में बहुत अच्छी टीम चार गेंदबाजो के फार्मूले के साथ भी सफल रही हैं. इस मैच में भारत को वैसे भी अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने की जरुरत है, इसलिए मुझे लगता है, कि हार्दिक पांड्या की जगह हनुमा विहारी को एक मौका दिया जाना चाहिए.
उनके बारे में बहुत कुछ अच्छा कहा जा रहा है और वह एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर भी है. हनुमा अगर टीम में आते है, तो इससे टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी.”
The post सौरव गांगुली ने कहा अगर जीतना है पांचवा टेस्ट तो इन 2 खिलाड़ियों को करना होगा टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.