Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेट ली ने कहा विराट की गैरमौजूदगी में एशिया कप में हर टीम पर भारी पड़ेंगे ये 2 भारतीय बल्लेबाज

संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में 15 सितंबर से एशिया कप की जंग होने जा रही है। इस एशिया कप की जंग में एशिया की प्रमुख टीमों के बीच आमना-सामना होने वाला है। लेकिन भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली को एस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई है।

एशिया कप में विराट कोहली को दिया गया है आराम

एशिया कप में भारतीय टीम को 19 सितंबर को अपनी सबसे बड़ी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान की टीम से लोहा लेना है भारत के लिए सबसे मुश्किल ये मैच माना जा रहा है क्योंकि टीम में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली की कमी तो टीम को खल सकती है फिर भी टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं जो भारत की बेड़ा पार करवा सकते हैं।

ब्रेट ली ने माना शिखर-रोहित होंगे भारत के लिए अहम

भले ही विराट कोहली के नहीं होने की चर्चा तो है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली रोहित शर्मा और शिखर धवन को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। ब्रेट ली ने कहा कि “एशिया कप में भारत के लिए दो अहम बल्लेबाज हैं शिखर धवन और रोहित शर्मा। मेरा मानना है कि रोहित अपना और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की करेंगे, क्योंकि उन्हें भारतीय टीम की अगुवायी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।”

रोहित और धवन के पास है अपनी काबिलियत दिखाने का मौका

आगे ब्रेट ली ने कहा कि “विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं तो रोहित शर्मा और धवन भारतीय बल्लेबाजी के लिए दो खिलाड़ी होंगे। रोहित संयुक्त अरब अमीरात में बेहतरीन खेल दिखाएंगे क्योंकि वहां का विकेट उन्हें मदद करेगा। विराट कोहली को टूर्नामेंट में आराम दिया गया है तो इससे शिखर और रोहित के पास अपनी काबिलियत दिखाने का मौका है। बाते ये हो रही हैं कि रोहित बाएं हाथ के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकते हैं।”

रोहित शर्मा के यूएई में होंगे कामयाब

 ब्रेट ली ने कहा कि“लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं ये कह सकता हूं कि संयुक्त अरब अमीरात में उन्हें अलग चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हां रोहित के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लगाएंगे। लेकिन मेरा मानना है कि धीमे विकेट की वजह से रोहित दबदबा बनाएंगे। मेरा मानना है कि विकेट उनके मददगार होंगे। धवन इंग्लैंड में फॉर्म में तो आ गए थे, लेकिन उन्हें एक अच्छी सतह सुनिश्चित करने के लिए तकनीक में कुछ सामंजस्य बिठाना होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ब्रेट ली ने कहा विराट की गैरमौजूदगी में एशिया कप में हर टीम पर भारी पड़ेंगे ये 2 भारतीय बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.