Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला क्रिकेट : भारत ने श्रीलंका पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

कोलंबो| भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच में यहां सोमवार को मेजबान टीम को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच बारिश में धुल गया था। मैदान गीला होने के कारण इस मैच में भी 17-17 ओवर का ही खेल हो पाया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत सधी रही और कप्तान चमारी अटापट्टू (31) ने यसोदा मेंडिस (19) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। मेंडिस के आउट होने के बाद मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए जिसके कारण पूरी टीम निर्धारित 17 ओवर में पांच विकेट खोकर 134 रन ही बना पाई।

शशिकला श्रीवर्दने ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। भारत की अनुजा पाटिल ने तीन और दिप्ती शर्मा एवं राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया।

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 18 के कुल योग पर मेहमान टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज मिताली राज (11) और स्मृति मंधाना (5) पवेलियन लौट गईं। इसके बाद 18 वर्षीय जेमिमा रोड्रिगेज (52 नाबाद) और अनुजा पाटिल (54 नाबाद) ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को जीत तक पहुंचाया। तनिया भाटिया ने पांच रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका की ओर से ओशादी राणासिंघे ने तीन विकेट लिए। सीरीज का पांचवा टी-20 मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

The post महिला क्रिकेट : भारत ने श्रीलंका पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.