Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, 3-1 से सीरीज हार चुकी भारतीय टीम जाने अब किस स्थान पर हैं मौजूद

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्सिल ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच के बाद ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। सोमवार को आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी भी नंबर वन पर ही कायम है। तो वहीं इंग्लैंड ने साउथैंपटन में खेला गया चौथा टेस्ट मैच 60 रन से जीतकर एक स्थान के सुधार के साथ छठे से पांचवें स्थान पर आ गई है।

हार के बाद भी भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम

इंग्लैंड में मेजबान इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का साउथैंपटन में खेला गया चौथा टेस्ट मैच रविवार को चौथे ही दिन इंग्लैंड की जीत के साथ खत्म हुआ। भारतीय टीम को इस टेस्ट मैच में 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ ही सीरीज में वो 1-3 से पिछड़ गई है।

भारतीय टीम 125 अंक के साथ मजबूती के साथ है पहले स्थान पर

लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम सोमवार को जारी टेस्ट ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक मजबूत बढ़त के साथ पहले पायदान पर बरकरार है। विराट कोहली एंड कंपनी के 125 रैटिंग अंक है और वो बड़ी मजबूती के साथ पहले स्थान पर है। तो वहीं दूसरे स्थान पर भारत से 19 अंक कम दक्षिण अफ्रीका 106 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है।

Southampton Test: The Indian team returned in the form of a look at the series

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया बराबर अंको के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर

नंबर वन भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका 106 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है तो साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी 106 अंक हैं और वो दशमलव के आधार पर तीसरे स्थान पर है। इन दोनों टीमों के बीच भले ही नंबर दो रैंकिंग की लड़ाई होगी लेकिन वो भारत को पीछे छोड़ने से तो काफी पीछे हैं।

इंग्लैंड छठे से पांचवें स्थान पर पहुंचा

चौथे स्थान पर 102 अंको के साथ न्यूजीलैंड के टीम बनी हुई है तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने भारत को साउथैंपटन टेस्ट मैच में हराने के बाद पांचवा स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड के 97 अंक हैं। श्रीलंका के भी 97 अंक है लेकिन वो इंग्लैंड के दशमलव के आधार पर पिछड़ कर छठे स्थान पर पहुंच गई है।

Southampton Test: India lose by 60 runs, England lead 3-1

टेस्ट रैंकिंग पर डाले एक नजर

टीम मैच पॉइंट रैटिंग
भारत 29 3634 125
दक्षिण अफ्रीका 35 3712 106
ऑस्ट्रेलिया 33 3499 106
न्यूजीलैंड 23 2354 102
इंग्लैंड 39 3769 97
श्रीलंका 38 3668 97
पाकिस्तान 21 1853 88
वेस्टइंडीज 29 2235 77
बांग्लादेश 19 1268 67
जिम्बाब्वे 8 12 2

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post आईसीसी ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, 3-1 से सीरीज हार चुकी भारतीय टीम जाने अब किस स्थान पर हैं मौजूद appeared first on SportzWiki Hindi.