Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लसिथ मलिंगा ने अपने वापसी मैच के पहले 3 ओवर में ही 3 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन, 1 को तो पुरे एशिया कप से हुआ बाहर

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शनिवार को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप में जो पहला मैच खेला गया हैं. वह श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का वापसी मैच था. बता दें, कि श्रीलंका की एशिया कप टीम में लगभग एक साल के लम्बे अंतराल के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है.

तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपना अंतिम वनडे मैच 3 सितंबर 2017 को भारतीय टीम के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे.

अपने वापसी मैच में मलिंगा ने झटके 4 विकेट

आपकों बता दें, कि अपने वापसी मैच में लसिथ मलिंगा ने घातक गेंदबाजी की हैं. उन्होंने बांग्लादेश की टीम के कुल 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई हैं. उन्होंने अपने 10 ओवर की गेंदबाजी में 2 ओवर मेडन कराये और मात्र 23 रन देकर चार विकेट हासिल किये हैं.

उन की गेंद पर कई आसान कैच भी छुटे हैं. अगर उनकी गेंदबाजी में यह कैच भी कर लिए जाते, तो शायद उनके खाते में 4 से भी ज्यादा विकेट हो सकते थे.

यहाँ क्लिक कर देखे लसिथ मलिंगा की शानदार गेंदबाजी का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में लसिथ मलिंगा की शानदार गेंदबाजी का वीडियो देख सकते हैं. उनका वापस फॉर्म में आना विपक्षी टीमों के लिए एक अच्छी खबर नहीं हैं.

वह दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को अपनी तेज गति की गेंदों से आउट करने की क्षमता रखते है. उनकी इस शानदार वापसी से श्रीलंकाई प्रशंसक काफी खुश होंगे.

शानदार रहा हैं अबतक का क्रिकेट करियर 

वह अबतक अपने 205 मैचों के वनडे क्रिकेट करियर में कुल 305 विकेट हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 30 टेस्ट में 130 विकेट भी हासिल किये हुए हैं. वहीं उन्होंने 68 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 7.36 की शानदार इकॉनामी रेट से 90 विकेट हासिल किये हुए हैं.

The post लसिथ मलिंगा ने अपने वापसी मैच के पहले 3 ओवर में ही 3 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन, 1 को तो पुरे एशिया कप से हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.