Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्वीटर रिएक्शन: 30 साल के हुए इशांत शर्मा, सोशल मीडिया पर लगा बधाई देने वालों का तांता

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज 30 साल के हो गए हैं। 2 सितम्बर 1988 को दिल्ली में जन्मे इशांत ने भारत के लिए 2007 में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू की समय उनकी उम्र मात्र 19 साल ही थी। इशांत ने अभी तक भारत के लिए 86 टेस्ट, 80 वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

वर्तमान समय में वह सिर्फ टेस्ट मैच खेलते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने साउथ हैम्पटन टेस्ट में उन्होंने अपना 250 टेस्ट विकेट भी पूरा किया है। 6 फीट से ज्यादा लंबे इस गेंदबाज के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सचिन तेंदुलकर से लेकर कई अन्य दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 

The post ट्वीटर रिएक्शन: 30 साल के हुए इशांत शर्मा, सोशल मीडिया पर लगा बधाई देने वालों का तांता appeared first on SportzWiki Hindi.