खेल डेस्क। शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (89), विदाई मैच खेल रहे पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक (71) और मोइन अली (50) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से इंग्लैंड टीम पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में 322 रन बनाने में कामयाब रही।
चोट के कारण टूटा राफेल नडाल का ये सपना, यूएस ओपन के फाइनल में भिड़ेंगे जोकोविक-पोत्रो
मैच के पहले दिन मेजबान टीम ने 198 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दूसरे दिन जोस बटलर ने स्टुअर्ट बॉड के साथ आठवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी निभाकर अपनी टीम का स्कोर तीन सौ रन के पार पहुुंचा।
इस साझेदारी को रवीन्द्र जडेजा ने स्टुअर्ट बॉड को केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर तोड़ा। बॉड 59 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इस कारण होती है हनुमा विहारी की दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में गिनती
दूसरे दिन लंच से पहले टीम इंडिया को केवल आदिल राशिद के रूप में एक मात्र सफलता मिली। आदिल राशिद को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 15 रन के स्कोर पर पगबाधा आउट किया।
इंग्लैंड टीम की ओर से आउट होने वाले अन्तिम बल्लेबाज जोस बटलर रहे। वह इस पारी में मेजबान टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोरर रहे। वह 89 रन के निजी स्कोर पर रवीन्द्र जडेजा का चौथा शिकार बने। बटलर ने अपनी पारी में 211 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए।
INDvsENG: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कमाल, पहली पारी में इंग्लैंड को दिए बड़े झटके
भारतीय टीम की ओर इंग्लैंड की इस पारी में रवीन्द्र जडेजा ने 79 रन देकर सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। जबकि जसप्रीत बुमराह ने 83 और इशांत शर्मा ने 62 रन देकर तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। जबकि मोहम्मद शमी 72 रन देने के बावजूद एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
विराट कोहली से लगता है पाकिस्तानी टीम को डर, इशारों ही इशारों में इस पाक गेंदबाज ने कह दी ये बात
इंग्लैंड की इस पारी में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हनुमा विहारी ने भी एक ओवर गेंदबाजी की है। उन्हें इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के स्थान पर टीम में जगह दी गई है।