Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 32.5 ओवर में महमूदुल्लाह ने किया कुछ ऐसा, कैमरे के सामने ही भारतीय खिलाड़ियों ने बना दिया मजाक

भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच खेले जा रहे सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ी महमूदुल्लाह ने कुछ ऐसा किया हैं. जिससे उनका काफी मजाक बना हैं.

महमूदुल्लाह ने डीआरएस ना होने के बावजूद मांगा डीआरएस

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने डीआरएस ना होने के बावजूद अंपायर से डीआरएस मांग लिया. जिसे उन्होंने खुद का ही मजाक बना दिया.

दरअसल, बांग्लादेश की पारी का 33वां ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर महमूदुल्लाह के खिलाफ एक जोरदार अपील हुई, अंपायर ने भी उन्हें तुरंत आउट दे दिया.

अंपायर के आउट देने के बाद महमूदुल्लाह डीआरएस मांगने लगे, लेकिन तब तक बांग्लादेश की टीम अपनी इनिंग का डीआरएस ले चुकी थी.

महमूदुल्लाह के डीआरएस लेने की मंशा पूरी नहीं हो पाई. हालाँकि, जब रिप्ले दिखाया जा रहा था, तो उसमे पता चल रहा था, कि महमूदुल्लाह आउट नहीं थे. उनके बल्ले में टच करके गेंद उनके पैट पर लगी थी, लेकिन बांग्लादेश के पास डीआरएस ना होने के कारण महमूदुल्लाह को अपना विकेट गंवाना पड़ा. वह 51 गेंदों पर 25 रन ही अपनी पारी में बना पाये.

यहाँ देखे घटना का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में देख सकते हैं, कि कैसे बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने डीआरएस ना होने के बावजूद आउट होने के बाद अंपायर से डीआरएस की मांग कर दी. हालाँकि, उन्हें बाद में अहसास हुआ, कि उनकी टीम के पास अब डीआरएस नहीं बचा हैं.

इस मैच में बांग्लादेश टीम की शुरूआत काफी खराब रही बांग्लादेश की टीम ने अपना पहला विकेट मात्र 15 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया था. बांग्लादेश की टीम इस मैच 49.1 ओवर में मात्र 173 रन पर ही आल आउट हो गई हैं. भारत को जीत के लिए 174 रन चाहिए.

 

The post वीडियो : 32.5 ओवर में महमूदुल्लाह ने किया कुछ ऐसा, कैमरे के सामने ही भारतीय खिलाड़ियों ने बना दिया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.