श्रीलंकाई टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप का पहला लीग मुकाबला खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने एक ऐसा शानदार कैच किया हैं. जिसके चलते उन्होंने सुर्खिया बटोर ली हैं.
लकमल ने खुद की ही गेंद पर किया शानदार कैच

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मैच का टॉस बांग्लादेश की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में बांग्लादेश की पारी के 34वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने बांग्लादेश के खिलाड़ी मेहंदी हसन का एक शानदार कैच किया हैं.
दरअसल, मेहंदी हसन ने एक स्ट्रेट तेज शॉट खेला, लेकिन अपनी ही गेंदबाजी में सुरंगा लकमल ने नीचे झुकते हुए इस तेज शॉट को कैच कर लिया और मेहंदी हसन की पारी को समाप्त कर दिया.
यहाँ देखे सुरंगा लकमल के
Lakmal catch pic.twitter.com/YCZACVyuLn
— Vinay Tripathi (@VinayTr85616518) September 15, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे सुरंगा लकमल ने अपनी ही गेंदबाजी में एक शानदार कैच करते हुए मेहंदी हसन की पारी को समाप्त कर दिया. बता दें, कि मेहंदी हसन, श्रीलंका के तेज गेंदबाज लकमल के शानदार कैच के कारण मात्र 15 रन ही अपनी पारी में बना पाये.
बांग्लादेश की टीम अपनी पारी में बना पाई 261 रन

आपकों यह भी बता दें, कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 261 रन पर ही आउट हो गई हैं. बांग्लादेश की टीम के लिए सबसे ज्यादा 124 गेंदों पर 122 रन की पारी स्टार बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने खेली हैं.
वहीं उनके अलावा मोहम्मद मिथुन ने भी 150 गेंदों पर 144 रन की पारी खेली. श्रीलंका के लिए वापसी कर रहे तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपने 10 ओवर में मात्र 23 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किये हैं.
The post वीडियो : 33.4 ओवर में सुरंगा लकमल ने किया ऐसा शानदार कैच, जिस देख खुद श्रीलंकाई टीम रह गयी हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.