Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

35वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से

नई दिल्ली
 हॉकी इंडिया द्वारा 35वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 23 से 31 अक्टूबर तक स्थानीय ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम जालंधर में करवाया जाएगा। सुरजीत हॉकी सोसाइटी जालंधर के वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट नॉक-आउट कम लीग के आधार पर करवाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में पंजाब पुलिस जालंधर, इंडियन रेलवे दिल्ली, पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली, पंजाब नैशनल बैंक दिल्ली, इंडियन ऑयल मुंबई, भारत पैट्रोलियम मुंबई, ओ.एन.जी.सी. देहरादून, आर्मी इलेवन दिल्ली, नामधारी इलेवन सिरसा, एयर इंडिया मुंबई, इंडियन एअरर्फोस दिल्ली, बी.एस.एफ.जालंधर, इंडियन नेवी मुंबई आदि शामिल हैं।   

श्री शर्मा ने बताया कि इन टीमों के चयन के लिए ओलंपियन प्रगट सिंह विधायक जालन्धर कैंट की निगरानी में एक समिति बनाई गई है जिस में एल.आर.नईयर, इकबाल सिंह संधू, लखविन्दर पाल सिंह खहिरा और अमरीक सिंह पवार सदस्य होंगे। उन्होने बताया कि इस बार विजेता टीमों को दी जाने वाली नकद राशि में ओर विस्तार करने और खिलाडिय़ों को अन्य और ज्यादा नकद इनाम दिए जाने के लिए एक अलग समिति बनाई गई है जिसके चेयरमैन सुरजीत हाकी के पैटर्न श्री पी.के. सिन्हा कमिशनर जालंधर पुलिस होंगे।   

श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रंगा-रंग कार्यक्रम करवाने के लिए टीम का गठन किया गया है जिस में कर्नल मनमोहन सिंह, गिराई जोहल (कनाडा) और रणबीर सिंह राणा टूट शामिल हैं। इस के अतिरिक्त दर्शकों को राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति उत्साहित करने के लिए इनामों में विस्तार करने के लिए भी समिति का गठन किया गया है, जिस में सुरिन्दर सिंह, राम प्रताप और गुरविन्दर सिंह गुल्लू बतौर समिति के सदस्य होंगे।