Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप की सबसे खतरनाक टीम हैं ये सबसे अधिक 35 मैच जीतने का दर्ज हैं विश्व रिकॉर्ड

एशिया कप

6 एशियाई देशों के बीच 15 सितम्बर से एशिया कप  का घामासान शुरू होने जा रहा है. एशियाई क्रिकेट के इस महाकुंभ में सबसे बड़ा घमासान 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा. भारत-पाकिस्तान को मैच वैसे तो हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार तो एशिया में बेहतर कौन की बात है. ऐसे में घामासान निश्चित तौर पर दिलचस्प होगा. हमेशा ही इस टूर्नामेंट का क्रेज चरम पर रहता है. आज हम आपको एशिया कप में भाग ले रही उस टीम के बारे में बताएंगे जिसने सबसे ज्यादा 35 मैच अपने नाम किये हैं.

आप सोच रहे होंगे कि यह कारनामा भारत या पाक में से किसी ने किया है. अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप भी मेरी तरह गलत हैं. दरअसल, ऐसा भारत-पाकिस्तान ने नहीं बल्कि श्रीलंका ने किया है.

1984 से लेकर 2016 तक इस टीम ने कुल 52 मुकाबलें खेले हैं जिसमें 35 में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है, वहीं 17 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है. जीत प्रतिशत की बात करें तो इस टीम के नाम 68.62 % मैच जीतने का रिकॉर्ड है. इस टीम ने पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है.

वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया का है जिसने कुल 48 मुकाबलों में से 31 में जीत हासिल की है. भारत का जीत प्रतिशत 65.95 रहा है. भारत को 16 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ है.

हालांकि भारत ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब पर कब्जा जमाया है. इसके बाद नंबर आता है पाक का. इस टीम ने कुल 44 मैचों में 26 में जीत व 17 में हार दर्ज की है. पाक का जीत प्रतिशत 60.46 का रहा है.

एशिया कप 2018

आप को बता दें कि गत चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अभी तक 11 बार एक दूसरे आमने-सामने आ चुके हैं. जिसमे पांच बार भारत को जीत हासिल हुई है. वहीं पांच मैचों में पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है,जबकि एक मैच का कोई भी परिणाम नहीं निकला है.

The post एशिया कप की सबसे खतरनाक टीम हैं ये सबसे अधिक 35 मैच जीतने का दर्ज हैं विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.