Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

35 साल बाद भारत के इस खिलाड़ी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है। ओवल में खेले जा रहे इस अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर हार के बादल मंडरा रहे है। भारतीय टीम की शुरूआत दूसरी पारी में अच्छी नहीं रही। खैर, पांचवे व अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के आॅलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी ने डेब्यू किया। हनुमा विहारी भारत के लिए टेस्ट में पदार्पण करने वाले 292वें खिलाड़ी बन गए है।

एलेस्टर कुक ने तोड़ा संगकारा ये रिकॉर्ड, इस मामलें में ये भारतीय टॉप पर

ओवल में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी ने अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक ठोक करियर का जबर्दस्त आगाज किया। हनुमा विहारी ने ओवल टेस्ट की पहली पारी में शानदार 56 रन बनाकर टीम इंडिया को जल्द सिमटने से बचाया और रविन्द्र जडेजा के साथ एक उपयोगी साझेदारी की। इसके बाद भारत के इस शानदार खिलाड़ी ने बल्लेबाजी के साथ—साथ गेंदबाजी में भी अपने जलवे बिखेरे। हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे। अपने डेब्यू मैच में हनुमा 35 साल में पहली बार दो लगातार गेंदों पर विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए और इसके साथ ही अपने पहले ही टेस्ट में फिफ्टी और दो लगातार गेंदों पर विकेट हासिल करने वाले वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

हनुमा विहारी भारतीय पारी के 35वें ओवर में अजिंक्‍य रहाणे के आउट होने के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। इसके साथ ही हनुमा विहारी भारत के लिए टेस्‍ट क्रिकेट में अपना पहला मैच खेलते हुए 50 प्‍लस का स्‍कोर बनाने वाले 26वें भारतीय बल्‍लेबाज़ हैं। यही नहीं, 24 वर्षीय हनुमा इंग्‍लैंड में डेब्‍यू करते हुए अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय बल्‍लेबाज़ भी हैं।