Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

3 कारण जो विराट कोहली को कप्तानी पद से हटाने के लिए हैं पर्याप्त

virat kohli

दक्षिण अफ्रीका के बाद अब इंग्लैंड में भी विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में भारत को तीन मैचों में हार मिली है जबकि पांचवे और आखिरी मैच में भी टीम हार की ओर बढ़ रही है. इसी को देखते हुए ऐसे तीन कारण हैं जिसके चलते कोहली को कप्तानी से हटा देना चाहिए.

3. टीम  में निरंतर बदलाव 

विराट कोहली की कप्तानी में देखें तो टीम में बार-बार बदलाव देखने को मिले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले मैच में ही अनुभवी चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल नहीं किया. इसके बाद दूसरे टेस्ट में शिखर धवन को बाहर कर पुजारा को शामिल किया गया.

अगले मैच में मुरली विजय को बाहर कर शिखर धवन को टीम में लिया. कुछ ऐसे ही बदलाव विराट कोहली निरंतर करते रहते हैं. जो टीम के हित में नहीं है.

2. टीम के कुछ खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा 

virat kohli

विराट ने कुछ खिलाड़ियों पर ज़रूरत से ज्यादा भरोसा जताया है. जिसमे एक नाम हार्दिक पंड्या का है. हार्दिक पंड्या बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं रहे. टीम में उनकी जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दिया जा सकता था. जैसा कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में किया गया. यह कोहली को बहुत पहले करना चाहिए था.

1. टीम के चयन में कमी

टीम के चयन के मामले में भी  कोहली की कप्तानी पर सवाल उठे हैं. कई बार खिलाड़ियों के फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें मौका नहीं मिला. इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा बने करुण नायर पूरे दौरे के दौरान सिर्फ बेंच पर ही बैठे रहे उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया.

वहीं लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच में बारिश होने के बाद भी वह दो स्पिनर गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरे थे. जबकि कोहली के पास टीम में बदलाव करने का मौका था.

The post 3 कारण जो विराट कोहली को कप्तानी पद से हटाने के लिए हैं पर्याप्त appeared first on SportzWiki Hindi.