कहते हैं ना शौक बड़ी चीज हैं। चाहे जो हो जाए अपने शौक को पूरा करने के लिए इंसान कुछ भी कर गुजरता है। जब शौक की बात आती है तो कई लोगों को कई तरह के शौक रहते हैं। इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी अपने-अपने शौक है जो वो पूरा करके ही दम लेते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी की तरह युवराज सिंह को भी है बाइक का बड़ा शौक
अब बात करते हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तो उन्हें बाइक का बड़ा शौक है। इसी तरह से भारतीय टीम में एक समय स्टार बल्लेबाज रहे युवराज सिंह को भी बाइक बहुत ही पसंद है। सिक्कर किंग के नाम से पहचाने जाने वाले युवराज सिंह बाइक केपास कई तरह की बाइक मौजूद हैं लेकिन इस बार वो अपनी एक नई 3 लाख रूपये की बाइक को लेकर चर्चा में हैं।

युवराज सिंह ने 3 लाख रूपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी
युवराज सिंह ने हाल ही मे 3 लाख रूपये की कीमत में एक बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी है। ये बाइक औरो से काफी अलग है। युवी ने अपनी इस नई बाइक की फोटो को बाइक पर बैठकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। युवराज सिंह ने इसके साथ कैप्शन में लिखा कि “बीएमडब्ल्यू की नई G310 R बाइक को घर लाने का समय आ गया है। मैं इसे चलाने में बिल्कुल भी देरी नहीं करने वाला। बिना सुरक्षा के बाइक मत चलाइएंगा।”


भारतीय टीम से युवराज सिंह हैं लंबे समय से बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम में एक दौर वो था जब युवराज सिंह सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ी थे। इन्होंने भारत को अपने अकेले दम पर कई मैटच जीताए हैं लेकिन पिछले करीब एक साल से वो भारतीय टीम से पूरी तरह से बाहर हैं। उन्होंने लगभग एक साल पहले वनडे और टी-20 मैच खेला था तो वहीं टेस्ट क्रिकेट से तो युवराज सिंह 6 साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। हालांकि सीमित ओवर की टीम में वो वापसी के प्रयास में लगे हुए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post युवराज सिंह ने खरीदी बीएमडब्ल्यू की 3 लाख की बाइक, जाने क्या हैं खासियत appeared first on SportzWiki Hindi.