Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में दोहरा शतक बनाने के लिए हिटमैन को इन 3 गेंदबाजों का करना होगा सामना

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2018 का आगाज 15 सितम्बर से हो चुका हैं। टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। ऐसे में टूर्नामेंट की खिताबी दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया के पहले मैच का सभी को इन्तजार हैं। टीम इंडिया एशिया कप में नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना ही खेल रही हैं। एशिया कप में भारतीय टीम की कमान उपकप्तान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। इस पूरे टूर्नामेंट ने रोहित से फैंस को काफी उमीदें भी हैं।

भले ही 18 सितंबर को टीम इंडिया का पहला मैच होना हैं। लेकिन हांगकांग से होने वाले इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस में इतनी ज्यादा बेताबी दिखाई नहीं दे रही हैं। लेकिन इसके अगले दिन पाकिस्तान के साथ होने वाले बड़े मुकबले का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इन्तजार हैं। ऐसे में युवा भारतीय टीम में पूर्व कप्तान धोनी के साथ साथ मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैं। जानते हैं एशिया कप में रोहित को परेशान करने का माद्दा रखने वाले गेंदबाजों के बारे में।

लसिथ मलिंगा: श्रीलंकाई टीम के घातक गेंदबाज लसिथ मलिंगा शुरुआती ओवरों में अपनी खतरनाक योर्कर से रोहित शर्मा को खासा परेशान कर सकते हैं। इस गेंदबाज के सामने रोहित शर्मा को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।

राशिद खान:अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर राशिद खान रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसा सकते हैं। रोहित शर्मा को इस गेंदबाज के सामने संयम से बल्लेबाजी करने की जरूरत है।

मोहम्मद आमिर: पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के सामने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। मोहम्मद आमिर की तेज तर्रार गेंदबाजी के आगे रोहित शर्मा का टिक पाना हमेशा मुश्किल ही होता है। 19 सितंबर को होने वाले भारत पाक मुकाबले में भी हमें इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इस भारतीय खिलाड़ी को पूरा यकीन, कहा- रोहित मुझे ही उतारेंगे नंबर 4 पर



Herald