भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और अब इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत को चौथी पारी में शानदार खेल दिखाना होगा.
इसी टेस्ट मैच के चलते आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत के एशिया के बाहर तीन सबसे बड़े लक्ष्य हासिल करके जीत हासिल करने वाले मैचों के बारें में बताएंगे.
3. 200 रन, न्यूजीलैंड 1968

भारतीय टीम ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ साल 1968 में डूनेडीन के मैदान पर किया था. इस मैच के हीरो अजीत वाडेकर रहे थे. उन्होंने भारत के लिए दूसरी पारी में 71 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं पहली पारी में भी अजीत वाडेकर के बल्ले से 80 रन की एक शानदार पारी खेली थी. भारत ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया था.
2. 233 रन, ऑस्ट्रेलिया 2003

भारत ने साल 2003 में एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 233 रन का लक्ष्य हासिल किया था. यह भारतीय टीम का एशिया के बाहर दूसरे सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा है.
इस मैच में भारत के लिए राहुल द्रविड़ ने 72 रन की पारी खेली थी. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भी 47 रन की शानदार पारी खेली थी. भारत ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया था.
राहुल द्रविड़ ने इस मैच की पहली पारी में 233 रन का दोहरा शतक भी लगाया था. वही वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस मैच में 148 रन की पारी खेली थी.
1. 406 रन, वेस्टइंडीज 1976

भारतीय टीम ने अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा साल 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. भारत ने तब 406 रन का एक विशाल लक्ष्य चौथी पारी में चेस कर दिया था.
भारतीय टीम ने यह मैच 6 विकेट से जीता था. इस मैच की चौथी पारी में सुनील गावस्कर ने 102 रन का शानदार शतक लगाया था. वहीं गुंडप्पा विश्वनाथ ने 112 रन की पारी खेली थी.
The post 3 ऐसे टेस्ट मैच जब भारत ने एशिया के बाहर बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीता कोई मैच appeared first on SportzWiki Hindi.