Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो 3 कारण जिसकी वजह से विराट कोहली को एशिया कप में आराम देना हैं सही फैसला

विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आगामी एशिया कप के लिए आराम दिया गया है. बीसीसीआई द्वारा शनिवार को इस टूर्नामेंट के लिए घोषित भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है. मुंबई में हुई चयन समिति की बैठक में 15 से 25 सितंबर तक यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए कप्तान कोहली को आराम देने का फैसला लिया गया. विराट को आराम दिये जाने की खबर आने के बाद कुछ फैंस इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं वहीं कुछ इसपर हैरानी जता रहे हैं.
एशिया कप
इसमें कोई शक नहीं कि विराट की कमी टीम इंडि़या को आगामी टूर्नोमेंट में खलने वाली है. मौजूदा समय में विराट टीम इंडिया के बल्लेबाजी के रीढ़ के हड्डी हैं ऐसे में उनका टीम में न होना भारत के लिए नुकसानदायक तो है ही. लेकिन इसके दूसरे पहलू पर नजर डाले तो आपको याद होगा कि विराट खुद बीच-बीच में आराम की बात कह चुके है. अभी टीम इंडिया को एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. उसके तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. ऐसे में टीम के अहम खिलाड़ी को आराम दिया जाना स्वभाविक है.

इस दौरे पर टीम की कमान हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा के हाथों में होगी. टेस्ट में भले ही रोहित टीम के नियमित खिलाड़ी न हो लेकिन लिमिटेड ओवर में इनको कोई सानी नहीं है. वनडे में रोहित टीम के प्रमुख खिलाड़ी हो जाते हैं. इससे पहले भी हिटमैन टीम की कमान जिम्मेदारी पूर्वक संभाल चुके हैं. ऐसे में रोहित के पास खुद को साबित करने का एक और शानदार मौका है.

कोहली के टीम में न होने से कई युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का शानदार मौका रहेगा. जैसे विराट होते तो नंबर तीन पर उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बल्लेबाजी करने नहीं आता, लेकिन अब जब विराट टीम में नहीं हैं तो अंबती रायडू और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों के पास मौका बन जाता है. वैसे भी भारत के लिए बहुत लंबे समय से नंबर तीन के बल्लेबाज की तलाश है.

The post ये हैं वो 3 कारण जिसकी वजह से विराट कोहली को एशिया कप में आराम देना हैं सही फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.