Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहा स्टार

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप में दो टीमें भारत और पाकिस्तान बाकी टीमों हावी दिख रही है। शुक्रवार को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में एक तरफ भारत ने बांग्लादेश को हराया, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को हराया। अब दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला रविवार (23 सितम्बर) को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। लेकिन अफगानिस्तान जैसी टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए तरसा दिया था।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और जल्दी ही आउट हो गए। दोनों सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद (20) और एहसानुल्लाह (10) के आउट होने के बाद हश्मतुल्लाह शहीदी ने टीम को संभाला। हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 118 गेंदों पर 7 चौको की मदद से 97 रन की शानदार पारी खेली। वो सिर्फ तीन रन से अपने पहले वनडे इंटरनैशनल शतक से चूक गए। वहीं फिर कप्तान असगर अफगान ने 56 गेंदों पर 67 रनों की अहम पारी खेलकर टीम के स्कोर को 257 रनों तक पहुंचाया। आपको बता दें अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवरों में 87 रन जोड़े।

अफगानिस्तान के 257 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज फखर जमान फिर शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद इमाम उल हक़ और बाबर आज़म ने टीम को संभाला और फिर दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम के एक के बाद एक बल्लेबाज़ चलते बने। वहीं दूसरी तरफ अनुभवी शोएब मलिक एक बार फिर पाकिस्तान को संभाला। उन्होंने नाबाद 51 रनों की मदद से पाकिस्तान को रोमांचक जीत दिलाई। पाकिस्तान ने 49.3 ओवर में अफगानिस्तान के लक्ष्य को हासिल किया।



Herald