स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के सुपर फोर के रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराकर भारत की फाइनल में जगह पक्की कर दी है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच बेहद ही रोमांचक मैच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। बांग्लादेश को शुरुआत में अफगानिस्तान ने जबरदस्त झटके दिए, लेकिन महमुदुल्लाह (74) और इमरूल कायेस (नाबाद 72) के बीच छठे विकेट के लिये 128 रन की साझेदारी से बांग्लादेश को 249 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरुआत काफी धीमी रही। अफगानिस्तान ने अंत तक संघर्ष किया। अफगानिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था लेकिन अच्छी फार्म में चल रहे हशमतुल्लाह शाहिदी (71) ने फिर से एक अच्छी पारी खेली। उन्होंने मोहम्मद शहजाद (53) के साथ तीसरे विकेट के लिये 63 और कप्तान अशगर अफगान (39) के साथ चौथे विकेट के लिये 78 रन की साझेदारियां कर मैच में जान फूंक दी। इसके बाद मोहम्मद नबी (28 गेंदों पर 38 रन) और समीउल्लाह शेनवारी (नाबाद 23) ने छठे विकेट के लिये 46 रन जोड़े।
लेकिन अंतिम ओवर में अफगानिस्तान को आठ रन चाहिए थे। गेंद मुस्ताफिजुर रहमान के हाथ में थी और उन्होंने शानदार ओवर करते हुए केवल चार रन दिये और एक विकेट भी लिया। इस तरह से अफगानिस्तान आखिर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़े :-
एशिया कप : रोहित-धवन का धमाका, भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा
पाकिस्तान के खिलाफ कल इस भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह
Herald