जब बात भारत और पाकिस्तान के बीच के क्रिकेट मैच की आती है तो तापमान बढ़ना स्वाभाविक है. दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स उस मैच के लिए पहले से ही समय निकाल कर रखते हैं. मैच शुरु होते ही सभी टीवी सेट्स के सामने आंखे गड़ा कर बैठ जाते हैं. अब जब इतना सब होगा तो खिलाड़ियों के उपर दबाव आना भी स्वाभाविक ही है.
हाई टेम्परेचर के इस मैच में खिलाड़ियों का गुस्सा लड़ाई में तब्दील होने में देर नहीं लगती. अभी तक भारत और पाक के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में हम कई लड़ाईयां देख चुके हैं. चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही बड़ी लड़ाइयों के बारे में बताते हैं.
2007 में कानपुर वनडे मैच

भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं. खासकर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ गंभीर का छत्तीस का आंकड़ा रहा है.
2007 में कानपुर वनडे मैच के दौरान गंभीर और पाक के ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी आपस में जमकर लड़ते हुए दिखाई दिए थे. दोनों ने एक दूसरे के उपर गालियों की बौछार सी करदी थी.
गंभीर रन लेते हुए शाहिद से टकरा गए थे. इसके बाद दोनों एक दूसरे की ओर गुस्से में आगे बढ़ रहे थे, तभी अंपायर को दखलंदाजी करते हुए बीच बचाव करना पड़ा था.
2010 में एशिया कप के दौरान

2010 के एशिया कप में गंभीर पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल से भीड़ गए थे. दोनों खिलाड़ी एक दूसरे पर जमकर गुस्सा निकालते हुए दिखाई दिए थे.
जब राहुल द्रविड़ ने खोया आपा
राहुल द्रविड़ मैदान पर हमेशा शांत नज़र आए. मगर एक मैच के दौरान द्रविड़ ने शोएब अख्तर को आड़े हाथों ले लिया था. इस मैच में भारतीय टीम संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही थी. एक समय टीम का स्कोर 129 पर 6 विकेट हो गया था. मगर एक छोर पर द्रविड़ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे.
द्रविड़ अपना अर्द्धशतक करने वाले थे और शोएब 40वां ओवर लेकर आए. शोएब की एक गेंद पर द्रविड़ ने चौका लगया गया. इसके बाद एक गेंद डॉट जाने के बाद अगली गेंद पर द्रविड़ एक रन लेने के लिए दौड़े और शोएब से टकरा गए.

हालांकि द्रविड़ ने भागते हुए अपने दो रन पूरे किए. मगर इस घटना से शोएब नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने द्रविड़ से कुछ कह डाला. इस पर द्रविड़ ने अपनी क्षवि के विपरीत जाते हुए शोएब अख्तर को जमकर सुनाना शुरु कर दिया. पाकिस्तानी कप्तान और अंपायर को मामला शांत कराना पड़ा गया था.
The post 3 ऐसे मौके जब मैदान पर कैमरे और अम्पायर के सामने भीड़ गये थें भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.