Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के लिए चुने गये इन 3 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलना मुश्किल, पुरे टूर्नामेंट पानी पिलाते आयेंगे नजर

संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में 15 सितंबर को शुरू होने वाले एशिया कप के लिए अब सभी टीमों का अंतिम रूप दिया जा चुका है। 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पिछले हफ्ते शनिवार को ही भारतीय टीम का भी ऐलान किया गया। इस टीम में वैसे तो तय था कि नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया जाएगा और रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी जाएगी।

एशिया कप में इन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शायद ही मिले जगह

इसके अलावा 16 सदस्यीय टीम का जो ऐलान हुआ है उसमें कुछ ऐसे नाम है जो चौंकाने वाले रहे। जो भी हो लेकिन अब तो एशिया कप में ये 16 खिलाड़ी ही भारतीय टीम के लिए जोर-अजमाइश करते नजर आएंगे। लेकिन इन सबके बीच आपको आज हम इस टीम में से तीन खिलाड़ी ऐसे बताते हैं जिनको पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम की अंतिम एकादश में शायद ही जगह मिले और वो केवल पानी पिलाते ही नजर आए।

खलील अहमद

एशिया कप के लिए जैसे ही टीम का ऐलान हुआ चयनकर्ताओं की पोटली से एक बड़ा चौंकाने वाला नाम निकला वो हैं राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद…. भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके खलील अहमद ने घरेलु क्रिकेट में किए गए अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनायी। खलील अहमद के लिए एशिया कप में नेशनल टीम में चुना जाना बहुत ही बड़ी बात है लेकिन टूर्नामेंट में खलील को अंतिम एकादश में शायद ही मौका मिल पाए। ऐसे में उन्हें सिर्फ पानी पिलाते ही देखा जा सकता है।

अक्षर पटेल

भारतीय टीम में एशिया कप के लिए तीन स्पिनर गेंदबाजों का चयन किया गया जिसमें पिछले कुछ समय से धमाल मचा रहे युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के साथ ही अक्षर पटेल को भी मौका दिया गया है। लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल ने सीमित ओवर की क्रिकेट में पिछले कुछ समय से दिखाया है उसे देखते हुए अक्षर पटेल को एशिया कप की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल है। ऐसे में अक्षर पटेल को बस बाहर बैठे पानी पिलाते ही देखा जा सकता है।

केदार जाधव

करीब 1 साल पहले तक भारतीय टीम की मिडिल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह बनाने वाले केदार जाधव आईपीएल में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। केदार जाधव टीम के लिए पिछले कुछ मैचों का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है, तो वहीं दूसरे ऐसे कुछ खिलाड़ी टीम में आ चुके हैं जो केदार जाधव से भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। ऐसे में भले ही केदार को संभावित टीम में शामिल किया हो लेकिन टूर्नामेंट के दौरान अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में पानी पिलाते ही देखा जा सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप के लिए चुने गये इन 3 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलना मुश्किल, पुरे टूर्नामेंट पानी पिलाते आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.