Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलेगा यह खिलाड़ी!

भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली एशिया कप 2018 में नहीं खेलने वाले हैं. उन्हें भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने आराम दिया हुआ हैं.

विराट कोहली की जगह भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास हैं. वहीं टीम के उपकप्तान एशिया कप के लिए स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन हैं.

विराट की अनुपस्तिथि में नंबर-3 का सिरदर्द 

विराट की अनुपस्तिथि में कप्तान रोहित शर्मा के लिए नंबर-3 का सिरदर्द हैं. वैसे भारतीय टीम के पास नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए केएल राहुल, अम्बाती रायडू और मनीष पांडे जैसे तीन शानदार विकल्प हैं.

अब देखना काफी दिलचस्प रहेगा, कि एशिया कप में कप्तान रोहित शर्मा आखिर किस खिलाड़ी को विराट कोहली के स्थान नंबर-3 पर खेलने का मौका देते हैं.

केएल राहुल नंबर-3 के सबसे बड़े दावेदार 

भारतीय टीम के करीबी सूत्रों की माने, तो नंबर-3 पर हांगकांग के खिलाफ केएल राहुल को मौका मिल सकता हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी केएल राहुल को ही नंबर-3 में खेलने का मौका मिला था. अब एशिया कप में भी नंबर-3 की पोजीशन के वह सबसे बड़े प्रबल दावेदार हैं.

विराट की कमी पूरी कर सकते हैं राहुल 

केएल राहुल भारत के उभरते हुए एक प्रतिभावान बल्लेबाज हैं, इसलिए वह विराट की कमी को अपनी शानदार बल्लेबाजी से पूरा कर सकते हैं. उन्होंने इंग्लैंड एक खिलाफ खेली अपनी पिछली टेस्ट पारी में 149 रन की एक शानदार पारी खेली थी.

वहीं आईपीएल 2018 में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे. उन्होंने आईपीएल 2018 के 14 मैचों में कुल 659 रन बनाये थे.

केएल राहुल अपने डेब्यू वनडे मैच में ही शतक लगाने का शानदार कारनामा भी कर चुके हैं. वही वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी दो शतक बना चुके हैं.

इनका टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 50 का औसत हैं, इसलिए वह नंबर-3 के एक सबसे अच्छे विकल्प हैं. वह पिछले दो-तीन साल से भारतीय टीम के लिए हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं.

The post एशिया कप : हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलेगा यह खिलाड़ी! appeared first on SportzWiki Hindi.