क्रिकेट करियर में एक खिलाड़ी जब अपने करियर की शुरुआत करता है तो वो एक लंबे समय तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रखता है। कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो अपने इंटरनेशनल करियर को बहुत ही लंबा खिंचने में कामयाब रहे हैं। जिसमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद जैसे प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं।

कम उम्र में संन्यास लेने वाले तीन क्रिकेटर
वैसे हर कोई कम से कम 15-20 साल तक तो अपने करियर को आगे ले जाना चाहता है, लेकिन कई ऐसे दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी भी हैं, जिनका करियर शुरु होने के कुछ समय बाद ही खत्म भी हो गया। यानि अपनी उम्र को 30 के पार भी नहीं ले जा सके और इंटरनेशनल करियर को अपने-अपने निजी कारणों के चलते अलविदा कहना पड़ा।
तो आज हम आपको क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड के ही ऐसे पतीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी उम्र को 28 तक भी नहीं आने दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाय कह दिया।
जेम्स टेलर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को साल 2011 में एक 21 साल का बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज हाथ लगा था। इसका नाम था जेम्स टेलर…. इंग्लैंड के इस युवा बल्लेबाज ने बहुत ही कम समय में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जेम्स टेलर को इंग्लैंड के भविष्य का एक बहुत बड़ा सितारा माना जा रहा था। लेकिन जेम्स टेलर की उम्र 26 साल के आते ही उनकी जीवन में एक बड़ा भूचाल आ गया और दिल में इंफेक्शन के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से ही क्रिकेट करियर को अलविदा कहना पड़ा। जेम्स टेलर ने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट और 27 वनडे मैच खेले।

क्रेग कीजवेटर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी टाइटल की बात करें तो साल 2010 में विश्व टी-20 खिताब को अपने नाम किया था। इंग्लैंड को ये खिताब दिलाने में विकेटकीपर बल्लेबाज क्रेग कीजवेटर ने सबसे बड़ी भूमिका निभायी। क्रेग कीजवेटर एक सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन साल 2015 में काउंटी क्रिकेट में क्रेग कीजवेटर की आंख पर बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त चोट लग गई। इसमें उनकी आंख तो बच गई लेकिन नजरें कमजोर हो गई और इन्होंने बड़े ही नम आंखों से 27 साल की उम्र में ही संन्यास लेना पड़ा। इन्होंने इंग्लैंड के लिए 46 वनडे और 25 टी-20मैच खेले।

जफर अंसारी
साल 2016 में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आयी थी जहां इंग्लिश टीम को भारत ने करारी मात दी थी। इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम के साथ एक युवा ऑलराउंडर जफर अंसारी भी हिस्सा थे।
जफर अंसारी को इंग्लैंड का भविष्य माना जा रहा था, लेकिन साल 2017 में इस इंग्लिश खिलाड़ी ने महज 25 साल की उम्र में ही अपने इंटरनेशनल करियर को बाय-बाय कह दिया। इसका कारण कोई चोट का टीम से छुट्टी होना नहीं बल्कि जफर अंसारी क्रिकेट छोड़ लॉ की पढ़ाई कर अपना करियर बनाना चाहते थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 3 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड के 3 प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिन्हें बहुत कम उम्र में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लेना पड़ा सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.