मेडागास्कर| मेडागास्कर फुटबाल स्टेडियम में हुई भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए। अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स में सेनेगल और मेडागास्कर के बीच मैच की शुरुआत से ठीक पहले यह घटना हुई।

अफ्रीका में स्टेडियमों में भगदड़ की घटनाएं होती रहती हैं। ये घटनाएं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी की वजह से होती हैं।
पिछले साल फरवरी में एंगोला में स्थित स्टेडियम में हुई भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद, जुलाई में मलावी के स्टेडियम में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें सात बच्चे शामिल थे।
The post मेडागास्कर फुटबाल स्टेडियम भगदड़ में 40 जख्मी, 1 की मौत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.