Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इटली लीग में 40 गोल करना रोनाल्डो के लिए मुश्किल : अल्बियोल

नैप्लस| इटली क्लब नापोली के डिफेंडर राउल अल्बियोल का मानना है कि मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए इस सीजन लीग में 40 गोल करना मुश्किल होगा। रोनाल्डो 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से जुवेंतस में शामिल हुए थे और अभी तक अपने नए क्लब के लिए गोल नहीं कर पाए हैं।
अल्बियोल ने बताया, “यह सच है कि इटली में फुटबाल खेलने के लिए रणनीति और रक्षात्मक कौशल के साथ-साथ शारीरिक रूप से शक्तिशाली होना भी जरूरी है। इसलिए आपको यह जानना होगा कि कैसे खेलना है। रोनाल्डो एक महान खिलाड़ी हैं जिनमें बहुत क्षमता है पर इटली में उनके लिए 40 गोल करना आसान नहीं होगा।”

आल्बियोल ने कहा, “साथ ही मैं उम्मीद करता हूं कि वह 40 गाले न दाग पाएं क्योंकि यह जुवेंतस के लिए अच्छा होगा लेकिन नापोली के लिए बुरा।”

The post इटली लीग में 40 गोल करना रोनाल्डो के लिए मुश्किल : अल्बियोल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.