Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

40 की उम्र में भी वसीम जफ़र को मिला इस टीम में स्थान, सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं खुश

wasim jaffer

वसीम जफ़र को घरेलू क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर कहा जाता है. 40 वर्षीय जफ़र को विदर्भ टीम ने होने वाले विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया है. यह टूर्नामेंट बंगलौर में खेला जाएगा. छोटे फ़ॉर्मेट में सामान्यता युवा खिलाड़ियों का खेल माना जाता है. पर जानकारी के मुताबिक विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ने जफ़र को युवाओं की मदद के लिए टीम में शामिल किया है.

जफ़र का अनुभव विदर्भ खिलाड़ियों को करेगा मदद 

wasim jaffer

वसीम जफ़र के पास क्रिकेट का काफी अनुभव है. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 18 हज़ार से अधिक रन बना चुके हैं. विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े एक सूत्र ने टाइम ऑफ़ इंडिया से बताया कि ”अगर आप टीम की ओर देखें तो यह युवा खिलाड़ियों से भरी हुई है. उनका(जफर) अनुभव अमूल्य है. हमने पहले भी देखा है कि उन्होंने किस तरह हमारे बल्लेबाजों की मदद की. उनका टीम में शामिल होना निश्चित तौर पर टीम के लिए लाभकारी होगा.”

आगे उन्होंने कहा ”वह लगातार रन बना रहे हैं. आपको 50 ओवर के फ़ॉर्मेट में अनुभव की ज़रूरत होती है. हमारी टीम को काफी फायदा मिलेगा. खासतौर पर टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण चरणों में. पिछले कुछ वर्षों में हमारी टीम ने लीग स्तर पर अच्छा किया है, लेकिन नॉक आउट में अच्छा नहीं कर सकी.”

wasim jaffer batting

हालांकि जफ़र के चयन से लोकल सीनियर खिलाड़ी खुश नहीं हैं. एक ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में कहा ”यह बेहद अजीब है. जब बात लोकल खिलाड़ियों की आती है, तो हमारे चयनकर्ता उम्र की बात करते हैं और युवाओं को प्रोत्साहन देते हैं. पर बाहर के खिलाड़ियों के लिए सब कुछ ठीक है.”

वसीम भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया से 31 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं. जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वसीम ने 242 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 50.44 की औसत से 18110 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 314 रहा. वहीं उनके नाम 53 शतक और 86 अर्द्धशतक दर्ज हैं.

The post 40 की उम्र में भी वसीम जफ़र को मिला इस टीम में स्थान, सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं खुश appeared first on SportzWiki Hindi.