स्पोर्ट्स डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट के लिए विदर्भ ने अपनी टीम की घोषणा कर दी हैं। विदर्भ टीम सिलेक्शन में एक खिलाड़ी का चयन बेहद चौकाने वाला रहा। बता दे इस टूर्नामेंट के लिए विदर्भ की टीम में 40 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज वसीम जफ़र को जगह दी गई हैं। वसीम जाफर के टीम में चयन से सतही खिलाड़ी नाखुश नजर आ रहे हैं।
बता दे, वसीम भारत की नेशनल टीम के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक विदर्भ के खिलाडियों ने बोर्ड पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। खिलाडियों के मुताबिक स्थानीय खिलाड़ियों के नाम पर चयनकर्ता उम्र और युवाओं को आगे बढ़ाने की बात तो करते हैं लेकिन बाहरी खिलाडियों के लिए उनके कोई नियम-कायदे नहीं हैं। बता दे पूरे चार साल बाद वसीम जफ़र वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर ने लिस्ट ए के 100 मुकाबलों में 45.62 की औसत से 4289 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 29 अर्धशतक भी लगाए हैं। वजय हजारे ट्रॉफी के लिए विदर्भ टीम की कमान फैज फजल को दी गई है। इसके अलावा मौजूदा भारतीय टीम के सदस्य अजिंक्य रहाणे को आगामी विजय हजारे ट्राफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे, विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट बेंगलुरु में 19 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई की टीम में कप्तान रहाणे के अलावा श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ को भी टीम में मौका दिया गया है। हाल ही में इंग्लैंड में ख़त्म हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में रहाणे ने 257 रन बनाए थे जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। रहाणे को 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
Herald