Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

480 दिनों के बाद हुई वापसी के बाद रविन्द्र जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर दिया यह बयान

बांग्लादेश के खिलाफ हुए एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को भारतीय टीम में मौका मिला। लगभग 15 महीने से भारतीय वनडे टीम से बाहर रहे जडेजा ने वापसी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। 10 ओवर की गेंदबाजी ने जड्डू ने सिर्फ 29 रन देकर बांग्लादेश के 4 महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसमें शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम का विकेट भी शामिल था।

इस वापसी को बताया बेस्ट

ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा

भारतीय ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा अपने करियर की शुरुआत में कई बार टीम से अंदर और बाहर हुए हैं। हलांकि, इस बार उन्होंने 15 महीने बाद वापसी की। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच पिछले साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। जडेजा ने अपनी इस वापसी को अब तक की सबसे बेहतरीन वापसी बताया। उन्होंने कहा

“यह मेरे लिए काफी यादगार वापसी है। अब तक मैंने जितनी बार वापसी की है कभी 480 दिनों का अंतर नहीं रहा है। इसलिए यह वापसी हमेशा याद रहेगी।”

यह भी पढ़ें। एशिया कप सुपर 4 शेड्यूल 

पाकिस्तान मैच को लेकर उत्सुक

ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा

एशिया कप सुपर 4 में भारत का अगला मुकाबला 23 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ है। पाकिस्तान ने भी अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर जीत दर्ज की है। जडेजा इस मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं और उन्होंने कहा

“पाकिस्तान हो या कोई और भी टीम हो, देश के लिए खेलने हमेशा गर्व की बात होती है। जब आप इंडिया के लिए खेलते हैं तो यह के बहुत ही बड़ी बात रहती है। इंडिया और पाकिस्तान का मैच इतना बड़ा होता है कि सभी इसके लिए उत्सुक होते हैं। मुझे उम्मीद है कि एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा क्योंकि दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।”

विश्वकप पर नहीं दे रहे ध्यान

ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा

2019 में क्रिकेट का महाकुंभ होने वाला है और इसके बारे में भी जडेजा से पूछा गया कि क्या उनका ध्यान विश्कप पर भी है। इसके जवाब में जडेजा ने साफ कर दिए कि वह अभी इस बारे में नहीं सोच रहे क्योंकि विश्वकप में अभी काफी समय है और अभी आगे का नहीं सोचकर सिर्फ एक मैच पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं।

The post 480 दिनों के बाद हुई वापसी के बाद रविन्द्र जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर दिया यह बयान appeared first on SportzWiki Hindi.