Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के अलावा ये दो दिग्गज भी तीनों फ़ॉर्मेट में हो चुके हैं 49 पर आउट

क्रिकेट में नर्वस नाइनटीज के बारे में सभी ने सुना है. पर अब ऐसा लग रहा है कि 49 भी बल्लेबाजों के लिए नर्वस बनता जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे टेस्ट में 49 रनों पर बेन स्टोक्स की गेंद पर जो रूट को कैच देकर आउट गए.

तीनों फ़ॉर्मेट में कोहली के अलावा ये दिग्गज भी हुए 49 पर आउट 

विराट कोहली जब ओवल में 49 रनों पर आउट हुए तो वह उस लिस्ट में शामिल हो गए जो बल्लेबाज क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में अर्द्धशतक से पहले 49 रनों पर आउट हो चुके हैं. यानि ओवल टेस्ट में आउट होने से पहले विराट वनडे और टी-20 में भी 49 रनों के अपने स्कोर पर गेंदबाजों का शिकार बन चुके हैं.

विराट कोहली के अलावा जो बल्लेबाज क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में 49 का शिकार हुए ऐसे सिर्फ दो नाम ही हैं एक एबी डीविलियर्स और दूसरा महेंद्र सिंह धोनी. डीविलियर्स ने कुछ महीने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है.

स्टेडियम में किसी भी दिशा में शॉट लगाने की क्षमता के चलते वह क्रिकेट में मिस्टर 360 के नाम से जाने गए. डीविलियर्स भी सभी फ़ॉर्मेट में 49 पर गेंदबाजों का शिकार बन चुके हैं.

वहीं क्रिकेट में फिनिशर के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी 49 पर टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों में आउट हो चुके हैं. इस तरह विराट, धोनी और डीविलियर्स तीन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ.

कोहली ने अपनी 49 रनों की पारी में किया ये बड़ा कारनामा 

विराट कोहली अपनी इस 49 रनों की पारी के बदौलत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 18 हज़ार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने अपने 18 हज़ार रन 382वीं पारी में पूरे किए हैं, जोकि विश्व रिकॉर्ड है.

कोहली से पहले सबसे तेज 18 हज़ार रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम था. उन्होंने ये कारनामा 411 पारियों में किया था.

The post विराट कोहली के अलावा ये दो दिग्गज भी तीनों फ़ॉर्मेट में हो चुके हैं 49 पर आउट appeared first on SportzWiki Hindi.