Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय खिलाड़ी को पूरा यकीन, कहा- रोहित मुझे ही उतारेंगे नंबर 4 पर

खेल डेस्क। एशिया कप 2018 का आगाज हो चुका हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश का मुकाबला हुआ जिसमें बांग्लादेश ने अप्रत्याशित जीत हासिल की। इसके बाद अगले दिन हुए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग की टीम को 8 विकेट के बड़े अंतर से पराजित किया। भारतीय टीम भी 18 सितंबर को अपना पहला मैच हांगकांग की टीम के साथ खेलेगी। इसके बाद सबसे बड़ा मुकाबला 19 को पाकिस्तान और भारत का होगा।

मौजूदा समय में भारतीय टीम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी परेशान हैं। टीम के पास ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन मौजूद हैं वही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए केएल राहुल की स्थान पक्का हैं। ध्यन रखें, विराट कोहली के टीम में आने के बाद राहुल का तीसरा क्रम लड़खड़ा जाएगा। वही एशिया कप में सबसे बड़ी समस्या चौथे नंबर पर हैं जिसके लिए मनीष पांडे का नाम संभावितों की सूची में हैं।

खुद मनीष पांडे को एशिया कप में पूरा विशवास हैं कि, कप्तान रोहित उन्हें ही चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजेंगे। वैसे तो टीम इंडिया में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए काफी समय से कश्मकश चल रही हैं। लेकिन एशिया कप में अब मनीष पांडे की जगह लगभग पक्की समझी जा रही हैं। मनीष पांडेय ने कहा कि उन्हें पूरी यकीन है कि रोहित उन्हें इस पोजीशन पर बैटिंग करने के लिए भेजेंगे।

बता दे, मनीष घरेलू क्रिकेट में भी चौथे क्रम पर बैटिंग करते हैं। उन्हें इस क्रम पर बल्लेबाजी करने का अच्छा अनुभव भी हैं। ऐसे में खुद मनीष ने कहा कि, मैंने हाल ही में द. अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया ए जैसी टीमों के खिलाफ रन बनाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मुझे यूएई की स्लो पिचों पर बैटिंग करने में कोई परेशानी नहीं होने वाली हैं। बता दे मनीष ने टीम इंडिया के लिए खेले 11 मैचों में कुल 784 रन बनाए हैं।



Herald