Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान ने पांच बार के चैम्पियन श्रीलंका को बाहर कर किया सुपर-4 में प्रवेश

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका का एशिया कप में लचर प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में भी जारी रहा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भी श्रीलंका को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

विराट और मीराबाई को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न!

रहमत शाह (72) के शानदार अर्धशतक के बाद स्पिनरों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने पांच बार के चैंपियन श्रीलंका को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-बी मुकाबले में 91 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 249 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जबाव में श्रीलंकाई टीम 41.2 ओवर में केवल 158 रन पर आउट हो गई। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने श्रीलंका पर तीन मैचों में पहली बार जीत का स्वाद चख लिया है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के साथ सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है।

एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम को पहले मैच में बांग्लादेश से भी भी 137 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को उसके सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 जोड़े।

उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने 47 गेंदों पर 34 रन और अहसानुल्लाह जनत ने 65 गेंदों पर 45 रन में बनाए। जबकि रहमत शाह ने 90 गेंदों पर 72 रन की पारी में पांच चौके जड़े। वहीं हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 52 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया।

श्रीलंकाई टीम की अेार से उपुल तरंगा ने 36, धनंजय डिसिल्वा ने 23, कुशल परेरा ने 17, कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 22 और तिषारा परेरा ने 28 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।