Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुपर 4  में बांग्लादेश का शिकार करने उतरेगा भारत

खेल डेस्क। एशिया कप अब सुपर 4 चरण में पहुंच चुका है। इस चरण के पहले मैच में शुक्रवार को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने ग्रुप के दोनों मैचों की जीत हासिल कर सुपर 4 में जगह बना ली है।

पहले मैच में हांगकांग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी थी। अब भारतीय टीम का लक्ष्य सुपर 4 में भी विजयी क्रम जारी रखते हुए बांग्लादेश को हराने का होगा। इस चरण में भारतीय टीम एक बार फिर से 23 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला करेगी। जबकि अन्तिम मैच में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा।

दुबई में सुपर चार के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम संयोजन होगी, क्योंकि चोट के कारण उसके तीन खिलाड़ी (हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल) बाहर हो गए हैं।

मुख्य चिंता का विषय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कमर की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना है। अब ये देखने वाली बात होगी कि हार्दिक के स्थान पर किसे टीम में मौका दिया जाए। वैसे इस मैच में भुवनेश्वर कुमार को आराम देकर राजस्थान के खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, और दीपक चाहर।

बांग्लादेश: मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, नजमुल इस्लाम अपु, रूबेल हुसैन, तमीम इकबाल, मोहम्मद मिथुन, लिट्टन दास, मुशफिकुर रहीम, आरिफुल हक, महमूदुल्लाह मोसादेक हुसैन सेकत, नजमुल हुसैन शंटो, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान और अबु हैदर रोनी।