पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने एशिया कप-2018 के शेड्यूल को लेकर आयोजकों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है. सरफराज का कहना है कि आयोजक भारत को स्पेशल ट्रीटमेंट दे रहे हैं जबकि नियम सबके लिए एक सामान होने चाहिए.
इस वजह से सरफराज ने लगाए आरोप

दरअसल पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इसलिए आरोप लगाएं हैं, क्योंकि भारत के सभी मैच दुबई में रखे गए हैं. हालांकि पहले दो मैच अबू धाबी में होने थे. मगर कार्यक्रम में बदलाव कर सभी मैचों को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कर दिया गया.
सरफराज अहमद ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा
”आप कार्यक्रम देखो तो अगर भारत पूल मैच हार भी जाता है, तो भी वह दुबई में खेलेगा. यात्रा एक अहम मुद्दा है. अगर आपको 90 मिनट की यात्रा करनी है और सिर्फ एक दिन के अंतर में मैच खेलना है तो यह काफी चुनौतीपूर्ण है.”
सरफराज का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बारे में ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा
”मुझे लगता है कि यह सभी टीमों के लिए समान होना चाहिए फिर टीम चाहे भारत हो या पाकिस्तान. मुझे नहीं पता कि इसके पीछे एशियाई क्रिकेट परिषद का क्या विचार है. मुझे लगता है कि पीसीबी इस मामले पर गौर कर रहा है.”

भारत और पाकिस्तान के बीच एक लीग मुकाबला बीते बुधवार को खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की. अब दोनों टीमें सुपर फॉर के मुकाबले में रविवार को भिड़ेंगी. वहीं उससे पहले शुक्रवार को भारत अपना पहला सुपर फॉर मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा.
भारत ने अभी तक दो मुकाबले एशिया कप में खेले जिसमें दोनों में जीत दर्ज की. पहला मैच हांगकांग के खिलाफ हुआ था जबकि दूसरा मैच चिरप्रतिद्वंदी पाक के साथ खेला गया. वहीं बांग्लादेश टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था जबकि गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 136 रनों से बड़ी हार मिली.
The post एशिया कप- सुपर-4 में भारत का शेड्यूल देख आईसीसी पर भड़के सरफराज अहमद, लगाया भेदभाव का आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.