भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का करियर अब ढ़लान पर आ चूका है. इस दौरान जहां उम्मीद की जा रही है कि धोनी 2019 के वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से दूर हो जाएँगे. ऐसे में आज हम आप बताएँगे धोनी क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं:
बतौर विकेटकीपर वनडे में सबसे ज्यादा डिसमिसल

अगर बात करें तो विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड अभी तक श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार संगकारा के नाम है. महान संगकारा ने अपने करियर में 482 शिकार किये है. इस दौरान उन्होंने 383 रन और 99 स्टंपिंग किया है. वहीं धोनी ने अभी तक अपने करियर अभी तक विकेटके पीछे 414 शिकार किये है. इस दौरान उन्होंने 305 कैच लिए है. इस दौरान 105 स्टंप आउट किये है, ऐसे में धोनी आने वाले समय में संगकारा के ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
एक विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने एक विकेटकीपर के रूप में धोनी ने अभी तक 305 कैच लिए हैं. वहीं संगकारा ने अपने करियर में 383 कैच लिए हैं. ऐसे में धोनी के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड हो सकता है.
टी-20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

टी-20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पाक के शोएब मलिक के नाम है. उन्होंने 113 मैच खेलें है. धोनी ने अभी तक 93 मैच खेले हैं. ऐसे में धोनी आने वाले समय इए रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
सबसे ज्यादा वन डे क्रिकेट खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़

सबसे ज्यादा विकेटकीपर खेलने का रिकॉर्ड अभी तक कुमार संगकारा के नाम है. उन्होंने 360 मैच खेले है. वही धोनी ने अभी तक 324 मैच खेले है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी आने वाले समय में इस रिकॉर्ड को सकते है. धोनी आने वाले समय इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं.
The post संन्यास लेने से पहले महेंद्र सिंह धोनी तोड़ सकते हैं ये 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.