Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : पॉइंट्स टेबल: सुपर-4 के पहले दिन के बाद, जाने किन दो टीमो के बीच हो सकता हैं फाइनल

शुक्रवार 21 सितंबर से एशिया कप 2018 के सुपर-4 के मुकाबले का आयोजन शुरू हो गया हैं. आज शुक्रवार को जहाँ सुपर-4 में एक मुकाबला भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच खेला गया. वही दिन का दूसरा मुकाबला आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला गया. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में दोनों मैचों बाद हुए पॉइंट्स टेबल के हाल के बारे में बताएंगे.

भारत ने बांग्लादेश को हराया 7 विकेट से 

बता दें, कि भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.1 ओवर में मात्र 173 रन पर आल आउट हो गई. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 42 रन मेहंदी हसन ने बनाये.

इस आसान लक्ष्य को भारतीय टीम ने 36.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 83  रन की पारी खेली.

भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए. वहीं भारत का इस जीत के साथ रनरेट भी काफी अच्छा हुआ हैं.

पाकिस्तान ने हराया अफगनिस्तान को 

वहीं सुपर-4 के एक अन्य मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाये.

इस लक्ष्य को पाकिस्तान टीम ने 49.3 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक़ ने सबसे ज्यादा 80 रन की पारी खेली.

बता दें, कि अब पाकिस्तान की टीम को 23 सितंबर को भारत की टीम से भिड़ना हैं. वहीं अफगानिस्तान की टीम 23 सितंबर को बांग्लादेश की टीम से भिड़ेगी. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.

इस प्रकार हैं सुपर-4 की अपडेट पॉइंट्स टेबल 

                   टीम     मैच   जीत  हार  टाई  अंक   नेट रनरेट
 भारत 1 1 2 +1.329
पाकिस्तान 1 1 2 +0.072
अफगानिस्तान 1 1 -0.072
बांग्लादेश 1 1 -1.329

The post एशिया कप : पॉइंट्स टेबल: सुपर-4 के पहले दिन के बाद, जाने किन दो टीमो के बीच हो सकता हैं फाइनल appeared first on SportzWiki Hindi.