Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की मनमानी के अलावा इन 4 कारणों से इंग्लैंड में भारत का सिर झुका गयी टीम इंडिया

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले गये चौथे टेस्ट मैच को इंग्लैंड की टीम ने 60 रन से जीत लिया है. इंग्लैंड की टीम ने इसी टेस्ट के साथ अब सीरीज भी जीत ली है.

हालाँकि, अभी सीरीज का एक मैच बाकि है, लेकिन अब इस मैच का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि भारतीय टीम पहले ही अपने हाथों से टेस्ट सीरीज गंवा चुका है.

ये रही पांच मुख्य वजह भारतीय टीम के टेस्ट सीरीज हारने की : 

टीम चयन में विराट कोहली की मनमानी

इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन का चुनाव बिलकुल भी सही नहीं किया. टीम मैनेजमेंट ने कभी भी कंडीशन को देखते हुए टीम नहीं खिलाई.

इसका एक बड़ा उदहारण तब देखने को मिला जब लॉर्ड्स की तेज गेंदबाजों को मददगार पिच पर भारत ने स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल कर लिया था. इस सीरीज में उन खिलाड़ियों को लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. जो बार-बार फ्लॉप साबित होते जा रहे थे.

नहीं चली ओपनिंग जोड़ी 

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी इस सीरीज में बिलकुल भी नहीं चली है. भारत इस दौरे में तीन ओपनर ले गया, लेकिन तीनों का ही प्रदर्शन बहुत खराब रहा है.

केएल राहुल जहां 4 मैचों में मात्र 113 रन बना पाये. वहीं शिखर धवन 3 मैचों में मात्र 158 रन ही बना पाये है. मुरली विजय के बल्ले से भी सीरीज के 2 मैचों में मात्र 26 रन ही निकले.

विकेटकीपरों का फ्लॉप प्रदर्शन 

इस सीरीज में भारत दो विकेटकीपर ले गई थी, लेकिन दोनों ही बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए है. दिनेश कार्तिक जहां अपने खेले दो मैचों में मात्र 21 रन ही बना पाये. वहीं युवा ऋषभ पंत के बल्ले से 4 पारियों में मात्र 43 रन निकले है. इन दोनों ही विकेटकीपरों ने कई कैच भी टपकाये.

विराट पर जरुरत से ज्यादा निर्भरता 

England team fearless in tough situations: Kohli

भारतीय टीम की एक सबसे बड़ी परेशानी यह बन चुकी है, कि विराट कोहली पर भारतीय टीम बहुत ज्यादा निर्भर रहती है. विराट के आउट होते ही टीम बिखर जाती है.

विराट कोहली पर जरुरत से ज्यादा निर्भरता भी भारतीय टीम की सीरीज हार का कारण बनी है. बाकि खिलाड़ी विराट पर ही ज्यादा निर्भर रहते है. खुद जिम्मेदारी से बल्लेबाजी नहीं करते है.

14 दिनों के गैप में सिर्फ तीन दिन की प्रैक्टिस 

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम को जो तैयारियां चाहिए थी. वह भारतीय टीम ने नहीं की, वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेलने तक कुल 14 दिन का गैप था, लेकिन भारतीय टीम ने इस गैप के अंतराल में सिर्फ तीन का एक प्रैक्टिस मैच खेला. बाकि दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी छुट्टी पर बिताया.

The post विराट कोहली की मनमानी के अलावा इन 4 कारणों से इंग्लैंड में भारत का सिर झुका गयी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.