एशिया कप की शुरुआत 15 सितंबर से यूएई में हो रही है। इस बार कुल 6 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। इन टीमों को 2 ग्रुप में बाँटा गया है। पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी।
अब तक खेले गए एशिया कप में कई बड़ी पारियां देखने को मिली है। वैसे भी एशिया की पिचें बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। आज हम आपको एशिया कप में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियों के बारे में बताएँगे।
5. सौरव गांगुली- 135 रन नाबाद

एशिया कप 2000 में सौरव गांगुली ने बांग्लादेश के खिलाफ ये पारी खेली थी। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 249/6 का स्कोर बनाया। भारतीय टीम ने 250 के लक्ष्य को 10 ओवर बाकि रहते मैच 8 विकेटों से जीत लिया।
गांगुली ने इस मैच में 124 गेंदों ने 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रन बनाये। यह उस समय एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड भी था।
4. विराट कोहली- 136 रन

विराट कोहली ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ यह पारी खेली थी। महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान कोहली ने 122 गेंदों में 136 रन बनाये। इसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 279 रन बनाये। भारतीय टीम ने कोहली की पारी के बदौलत यह लक्ष्य 1 ओवर पहले ही हासिल कर लिया।
3. शोएब मालिक- 143 रन

पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मालिक ने यह पारी भारत के खिलाफ खेली थी। भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन हमेशा बेहतरीन रहता है। 2004 में श्रीलंका में खेले गए टूर्नामेंट में उनहोंने भारत के खिलाफ 143 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौलत पाक टीम ने भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम यह मैच 57 रनों से हार गई थी।
2. युनिस खान- 144 रन

एशिया कप 2004 में ही हांगकांग के खिलाफ युनिस खान ने 122 गेंदों पर 144 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में शोएब मालिक ने भी शतक बनाया था। इन शतकों की मदद से पाकिस्तान ने हांगकांग को 173 रनों से हरा दिया था।
1. विराट कोहली- 183 रन

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली की सबसे बड़ी पारी एशिया कप में ही आई थी। 2012 में बांग्लादेश में खेले गए टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंदों पर 183 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान ने भारत के समाने जीत के लिए 330 रनों का लक्ष्य रखा था। कोहली की इस पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 13 गेंद बाकि रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
The post एशिया कप के इतिहास में अब तक खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां, नंबर-1 भारतीय के लिए सबसे यादगार appeared first on SportzWiki Hindi.