कैरिबियन प्रीमियर लीग का 23वां मैच सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट और त्रिबैगो नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच को त्रिबैगो नाईट राइडर्स की टीम ने आसानी से 46 रनों से जीत लिया। इस मैच में नाईट राइडर्स की तरफ से टीम के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली।
ब्रावो ने लगाये लगातार 5 छक्के

त्रिबैगो नाईट राइडर्स के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 19वें ओवर में अपने हमवतन तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ दिए। ओवर की पहली गेंद डॉट खेलने के बाद ब्रावो ने अगली गेंद को जोसेफ के सिर के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेज दिया। ब्रावो यहीं नहीं रुके और अगली गेंद को कवर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।
इसके बाद अगली गेंद को ब्रावो ने स्क्वायर लेग सीमा रेखा के बाहर भेजा। ओवर की पांचवीं गेंद को ब्रावो ने पॉइंट के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। ओवर की अंतिम बॉल को जेसेफ़ ने मिडिल और ऑफ स्टंप पर फेंका जिसे ब्रावो ने मिड विकेट पर लम्बा छक्का लगातार ओवर में 5 छक्के पूरे किये। वह अगर पहली गेंद पर छक्का लगा देते तो युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते।
आसानी से जीती नाईट राइडर्स
नाईट राइडर्स की तरफ से ब्रावो के 37 रनों के अलावा कीवी सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने 50 गेंदों 76 रनों की पारी खेली। साथ ही मैकुलम ने भी 35 रन बनाये। इन पारियों की बदौलत टीम ने 199 रन बनाये और सेंट किट्स को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला।
फ्लॉप रहे क्रिस गेल
सेंट किट्स की शुरुआत काफी खराब रही और टीम के सलामी बल्लेबाजी क्रिस गेल चौथे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। गेल ने 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाये। एविन लेविस ने 52 रन बनाये, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया। सेंट किट्स 20 ओवर 153 रन ही बना पाई और 46 रनों से मैच हार गई।
The post वीडियो: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 5 गेंदों पर जड़े लगातार 5 छक्के, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.