यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में आज(बुधवार) भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में सट्टा बाज़ार गरम है. जैसे-जैसे मैच के शुरु होने का समय नज़दीक आ रहा है, सट्टे की रकम बढती जा रही है.
500 करोड़ रुपए लग चुके दांव पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर अभी तक 500 करोड़ रुपए का सट्टा लग चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि मैच शुरु होने से पहले तक यह रकम 1 हज़ार करोड़ रूपये के पार हो जाएगी. मगर भारतीय फैन्स के लिए ख़ुशी की बात ये है कि सट्टे के इस बाज़ार में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
कुछ ऐसा है सट्टे के बाज़ार का भाव
सट्टा बाज़ार में सट्टे की शुरुआत भारत और पाकिस्तान क बीच होने वाले टॉस से हो चुकी है. भारत के टॉस पर 82 पैसे हैं. इसका मतलब ये हुआ कि अगर रोहित शर्मा टॉस जीतते हैं तो सट्टा लगाने वाले को 1 रुपए और 82 पैसे मिलेंगे. जबकि पाकिस्तान के टॉस जीतने का भाव 42 पैसे है यानि अगर सरफाज अहमद जीते तो जीतने वाले को 2 रुपए और 82 पैसे मिलेंगे.
इस सट्टे बाज़ार की खबर आते ही आईसीसी पूरी तरह चौकन्नी हो गयी है. आईसीसी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को किसी भी अनजान शख्स से मिलने या बातचीत करने से प्रतिबंध लगा दिया है.

पैसा लगाने वालों की दिलचस्पी इस मैच में कुछ इस तरह की है कि कई दिग्गज सटोरिये दुबई तक पहुंच चुके हैं. वहां इसका आयोजन किया जा रहा है. सबसे ज्यादा पैसा भारत के जीतने पर लगाया गया है.
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला खेला जाता है, इसी तरह की ख़बरें सामने आती हैं. पिछला मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच पिछले वर्ष 18 जून को चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया था.
The post भारत और पाक मैच में लग चुका 500 करोड़ रुपए से अधिक सट्टा, इस टीम को मना जा रहा जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.