Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज 52 रन बनाने के साथ शिखर धवन तोड़ देगे इस दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड!

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2018 में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला जमकर बोल रहा है। अभी तक शिखर धवन 4 मैचों में दो शतकों की मदद से सर्वाधिक 327 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले मैच में शिखर धवन को विश्राम दिया था। भारतीय टीम ने आज फाइनल में उन्होंने वापिस टीम में जगह दी हैं। साथ ही आज भारतीय टीम के 'गब्बर' शिखर धवन मैदान में उतरने के साथ ही अपने नाम एक रिकॉर्ड और जोड़ सकते है।

कहा जाता है की क्रिकेट में हर रोज एक नया रिकॉर्ड बनता है आज यही मौका शिखर धवन के पास है। अभी तक शिखर धवन ने एशिया कप 2018 के 4 मैचों में दो शतकों की मदद से सर्वाधिक 327 रन बनाए हैं। लेकिन अगर आज के मुकाबले में शिखर धवन 52 रन बना लेते हैं, तो वह किसी एक एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने का सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगें। बताया जा रहा है की अभी तक किसी एक एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है।

सनथ जयसूर्या ने पाकिस्तान में हुए 2008 के एशिया कप में 378 रन बनाए थे। जयसूर्या ने इस दौरान इस सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था। जों अभी तक किसी एक एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड था। लेकिन आज बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शिखर धवन के पास सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।

Asia Cup : टीम में ये बड़े बदलाव के साथ भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला



Herald