Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 5 खिलाड़ियों को एशिया कप से बाहर कर चयनकर्ताओ ने दिखा दिया टीम चयन में व्याप्त हैं राजनीति

15 से 28 सितंबर तक होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम में मनीष पांडे, अम्बाती रायडू, केदार जाधव जैसे खिलाड़ियों की वापसी तो हो गई है, लेकिन भारतीय टीम के चयनकर्ता ने पांच खिलाड़ियों टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया है.  हम आपकों अपने इस लेख में उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्हें एशिया कप की टीम से नजरंदाज किया गया है.

आइये डालते है ऐसे खिलाड़ियों पर एक नजर :

सुरेश रैना 

इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों व तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए सुरेश रैना को भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन अब चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से नजरंदाज किया है और बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बता दें, कि इंग्लैंड के खिलाफ सुरेश रैना का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रह पाया था.

श्रेयस अय्यर 

श्रेयस अय्यर तो शायद खुद भी नहीं समझ पा रहे होंगे, कि आखिर उन्हें टीम से बाहर क्यों किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिल था और अब उन्हें टीम से बाहर का रस्ता दिखा दिया है. आपकों यह भी बता दें, कि हाल में इंडिया ए की टीम से खेलते हुए श्रेयस अय्यर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे.

वशिंगटन सुंदर 

वशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम के लिए चुना गया था, लेकिन वह अपनी चोट के कारण टीम से बाहर हो गये थे. अब जब एशिया कप की टीम का ऐलान हुआ है, तो तब भी उनका नाम भारतीय टीम के दल में शामिल नहीं है. बता दें, कि श्रीलंका में खेली गई निदहास ट्राई सीरीज में वशिंगटन सुंदर मैन ऑफ़ द सीरीज रहे थे.

उमेश यादव 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 में उमेश यादव ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन सभी को हैरान करते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप के लिए नहीं चुना है.

फिलहाल वह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे है, लेकिन वह इस टेस्ट सीरीज की प्लेइंग इलेवन में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहे है.

सिद्धार्थ कौल 

सिद्धार्थ कौल को भी भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने नजरंदाज किया है. वह इंग्लैंड दौरे पर मिले हुए मौको में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. जिसके कारण अब चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप की टीम से बाहर कर दिया है. सिद्धार्थ कौल की जगह टीम में पहली बार तेज गेंदबाज खलील अहमद को मौका मिला है.

The post इन 5 खिलाड़ियों को एशिया कप से बाहर कर चयनकर्ताओ ने दिखा दिया टीम चयन में व्याप्त हैं राजनीति appeared first on SportzWiki Hindi.