Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-श्री लंका मैच: फोन पर बात कर रहे 5 भारतीयों को अधिकारियों ने मैदान से निकाला

कोलंबो 
श्री लंका क्रिकेट के अधिकारियों ने भारत और श्री लंका महिला टीम के बीच मौजूदा सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के दौरान कम से कम 5 भारतीयों को संदिग्ध आचरण के आरोप में कतुनायके मैदान से बाहर जाने के लिए कहा। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बाद में उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।  
 
श्री लंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, 'उन्हें पूरे मैच के दौरान फोन पर बातचीत करते हुए देखा गया। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे घर पर मैच के बारे में बता रहे हैं।' पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं उनका संबंध सट्टेबाजों से तो नहीं। 

श्री लंका ने बड़े स्कोर वाले इस मैच को अंतिम ओवर में जीता, जिससे सीरीज भारत के पक्ष में 2-1 से रही। यह एकदिवसीय सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है, जिसके जरिये स्वत: क्वॉलिफाई करने वाली तीन टीमों को चुना जाएगा। पिछले महीने घरेलू टी-20 प्रतियोगिता में कई संदिग्ध भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों को इसी तरह से मैच स्थल को छोड़ने के लिए कहा गया था।