भारतीय टीम और हांगकांग की टीम के बीच मंगलवार 18 सितंबर को एशिया कप का चौथा लीग मुकाबला खेला जायेगा. भारतीय टीम का यह एशिया कप 2018 में पहला मैच होगा.
एशिया कप के लिए भारतीय टीम में कुल 16 खिलाड़ी शामिल हैं, इसलिए कप्तान रोहित शर्मा को टीम की प्लेइंग इलेवन से पांच खिलाड़ियों को बाहर रखना होगा. आज हम आपकों उन पांच खिलाड़ियों के ही नाम बताएंगे, जिन्हें रोहित शर्मा टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते हैं.
मनीष पांडे

मनीष पांडे को भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल लग रहा हैं, क्योंकि भारतीय टीम के पास मध्यक्रम में अम्बाती रायडू और केदार जाधव जैसे बल्लेबाज मौजूद है, इसलिए उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में काफी मुश्किल हैं.
दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के पास पहले से ही विकेटकीपिंग में एमएस धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए दिनेश कार्तिक का प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना लगभग तय हैं.
दिनेश कार्तिक वैसे भी दूसरे विकेटकीपर के तौर पर भारतीय टीम के लिए खेलते हैं. अगर धोनी किसी मैच के दौरान चोटिल होंगे. तब जाकर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा.
अक्षर पटेल

अक्षर पटेल का भी हांगकांग के खिलाफ टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना बिल्कुल तय हैं, क्योंकि भारत के पास पहले से ही स्पिन विभाग में चहल और कुलदीप की जोड़ी मौजूद हैं. जो भारतीय टीम के लिए पिछले एक साल से काफी शानदार प्रदर्शन भी कर रही हैं, इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से अक्षर पटेल भी टीम की प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं बैठ पाएंगे.
खलील अहमद

खलील अहमद को पहली बार भारत की टीम में मौका मिला हैं, लेकिन उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलने के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ा सकता हैं. भारत के पास पहले से ही बुमराह और भुवनेश्वर जैसे शानदार तेज गेंदबाज हैं, इसलिए हांगकांग के खिलाफ खलील अहमद भी बैंच में बैठकर मैच देखेंगे.
शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी थे, लेकिन उन्हें एक भी मौका प्लेइंग इलेवन में खेलने का नहीं मिला था.
बुमराह और भुवनेश्वर की उपस्तिथि में एशिया कप में भी उनके साथ कुछ ऐसा ही होने वाला हैं. उन्हें भी हांगकांग के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना बहुत मुश्किल लग रहा हैं.
The post एशिया कप: हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में शायद ही कप्तान रोहित शर्मा दें इन 5 खिलाड़ियों को मौका appeared first on SportzWiki Hindi.